नशीली दवा को सोशल मीडिया के जरिए बेचने वाला गिरोह पकड़ा

गरियाबंद (बिहार)। नशीली दवा को सोशल मीडिया के जरिए बेचने वाला गिरोह पकडऩे में सफलता मिली है। इस गिरोह के सदस्य यूट्यूब और इंस्टाग्राम के माध्यम से नशीली दवाइयों की पब्लिसिटी कर रहे थे। गरियाबंद पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के साथ मिलकर इस गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह है मामला

थाना पाण्डुका में आरोपी भुनेश्वर साहू उर्फ राजा को 90 नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बिहार के लक्की कुमार का नाम लिया, जो नशीली टेबलेट की सप्लाई करता था। पुलिस ने बिहार जाकर लक्की कुमार को हिरासत में लिया और पता चला कि वह यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपना मोबाइल नंबर शेयर करके ऑर्डर लेता था। इसके बाद कुरियर के माध्यम से नशीली टेबलेट सप्लाई करता था।

आरोपी लक्की कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जांच में रायपुर निवासी निखिल फुले का नाम भी सामने आया, जो बिहार से नशीली टेबलेट मंगवाकर छत्तीसगढ़ में सप्लाई करता था। पुलिस ने खरियार रोड निवासी पीयूष गोस्वामी को 240 नग नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर निखिल फुले को भी हिरासत में लिया गया, जिसके पास से 350 नग नशीली टेबलेट और एक धारदार चाकू बरामद किया गया। कुल मिलाकर 680 नग नशीली टेबलेट जब्त की गई हैं।

Related Posts

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पटना (बिहार)। नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग होने का मामला प्रकाश में आया है। पूरे बिहार में नकली और नशीली दवाओं का कारोबार हो रहा है। अब तस्कर दवाओं…

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

मैड्रिड। पेट के कैंसर के गंभीर मरीजों के लिए नई दवा उम्मीद जगा रही है। फार्मा एस्ट्राजेनेका की दवा ‘सोने-वी’ का एटवांस स्टेज के पेट के कैंसर के मरीजों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 13 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 9 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 18 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक