वाराणसी। कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में 10 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लागू िकया है। सारनाथ पुलिस ने कथित गिरोह के सरगना सहित 10 आरोपियों पर ये एक्ट लगाया।पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के संबंध में यह कार्रवाई की गई है।
आरोप है कि लोकेश अग्रवाल और उसके सह-आरोपियों ने कफ सिरप की अवैध तस्करी के लिए गिरोह बनाया था। एफआईआर दर्ज करके सभी 10 आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है।
आरोपियों में इनके नाम शािमल आरोपियों में लोकेश अग्रवाल, विष्णु कुमार पांडे, प्रतीक कुमार, सुरेश चंद्र गुप्ता, फैजुर रहमान, विनोद अग्रवाल, सत्येन्द्र कुमार साहू, मोहम्मद सैफ, आकाश पाठक और मनीष कुमार सिंह शािमल हैं।










