GLP-1 दवा के विज्ञापन पर भारत में बैन

नई दिल्ली। GLP-1 दवा के विज्ञापन पर भारत में तुरंत बैन लगा दिया गया है। यह आदेश ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने जारी किए हैं। ग्लूकागन-लाइक पेप्टाइड-1 (GLP-1) रिसेप्टर एगोनिस्ट्स के विज्ञापनों पर प्रतिबंध रहेगा। इस आदेश का मकसद उपभोक्ताओं द्वारा दवाओं के दुरुपयोग को रोकना है। साथ ही विशेष रूप से वजन घटाने के दावों को लेकर अतिरंजित प्रचार पर अंकुश लगाना है।

यह एक्शन ऐसे समय आया है जब Ozempic, Wegovy जैसी प्रमुख GLP-1 दवाओं के पेटेंट भारत में समाप्त होने वाले हैं। भारत में GLP-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट्स का बाजार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। अनुमान है कि यह बढ़कर 2030 तक 4,500–5,000 करोड़ तक पहुंच जाएगा। 2024 में यह बाजार $115 मिलियन का था। 2030 तक $578.9 मिलियन तक पहुंचने की उम्मीद है। मुख्य कारण टाइप 2 डायबिटीज और मोटापे की बढ़ती दरें हैं।

सेमाग्लूटाइड के आगामी पेटेंट समाप्ति के बाद बड़ी संख्या में जेनेरिक वर्जन आने की उम्मीद है। फाइनेंशियल ईयर 2027 तक दवाओं की कीमतें 40-50% तक गिर सकती हैं। यह नियामक प्रतिबंध इस बाजार बदलाव से पहले आया है।

GLP-1 सेगमेंट में Novo Nordisk और Eli Lilly जैसी ग्लोबल कंपनियां हावी हैं। Novo Nordisk, अपने सेमाग्लूटाइड उत्पादों  के साथ अच्छी बिक्री देखी है। बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच इसकी ग्रोथ धीमी हो गई है। इसके विपरीत, Eli Lilly की tirzepatide दवाओं ने शानदार बिक्री वृद्धि दिखाई है।  इसका बाजार मूल्य $960 बिलियन से अधिक हो गया है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 15 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए