दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना ज्यादा वसूलने के मामले सामने आए हैं। कुछ दवाओं की एमआरपी अस्पताल की खरीद कीमत से 67 गुना तक ज्यादा मिली। कर्नाटक में कुछ दवाओं की कीमत 52 गुना तक ज्यादा मिली है।

दवाओं पर ज्यादा कीमत वसूलने का यह खेल नया नहीं है। मार्च 2026 तक दवा कंपनियों से ज्यादा वसूली के मामलों में 10.29 करोड़ जुर्माना लगाया गया। इसमें से केवल 1,582.4 करोड़ रुपये ही वसूले जा सके हैं। यानी करीब 84 फीसदी यानी 8,447.4 करोड़ अब भी बाकी हैं। कार्रवाई होने के बाद कंपनियां कई मामलों को अदालत में चुनौती दे देती हैं। इसके चलते बड़ी रकम वर्षों तक वसूली में अटकी रहती है।

5,872.6 करोड़ रुपये की रकम ऐसे मामलों में फंसी है। इन्हें कंपनियों ने अदालत में चुनौती दी है। या वसूली अधिकारी के स्तर पर विवादित हैं। बकाया रकम में सबसे बड़ा हिस्सा मुकदमेबाजी में फंसा है। करीब 5,872.6 करोड़ रुपये के मामले कानूनी प्रक्रिया में हैं। वहीं 2,369.3 करोड़ ज्यादा वसूली के मामलों की प्रक्रिया में लंबित हैं। करीब 200 करोड़ रुपये वसूली अधिकारी के पास अटके हैं। यानी सरकार की कार्रवाई के बावजूद हजारों करोड़ रुपये वापस नहीं आ पा रहे हैं।

Related Posts

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

नई दिल्ली। डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकने वाली नई दवा बनेगी। एम्स के वैज्ञानिकों ने इस पर शोध मकिया है। उन्होंने पता लगाया कि शरीर में…

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 1 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 2 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़