अवैध प्राइवेट क्लीनिक पर रेड के दौरान मिलीं सरकारी दवाएं

आगरा (उप्र)। अवैध प्राइवेट क्लीनिक पर छापेमारी के दौरान सरकारी दवाएं बरामद हुई। यह क्लीनिक बमरौली कटारा के नवामील जनौरा रोड स्थित घर में संचालित किया जा रहा था। यही नहीं, यहां अप्रशिक्षित स्टाफ मरीज को इंजेक्शन लगा रही थी। सरकारी और सैंपल की दवाओं को सील कर दिया गया है और संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

यह है मामला

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने शिकायत मिलने पर पुलिस के साथ एसएन क्लीनिक पर छापा मारा। बोर्ड पर सुशील शर्मा नाम अंकित था। एक युवती मरीज को इंजेक्शन लगाते हुए पकड़ी गई। उसने अपना नाम और चिकित्सकीय डिग्री नहीं बताई। वहीं, कमरे में भारी संख्या में दवाओं का भंडारण मिला। जांच करने पर सरकारी दवाएं (उत्तर प्रदेश सप्लाई), सैंपल की दवाएं मिलीं। कई दवाओं पर बैच नंबर भी मिटा दिए थे। सिरिंज, फ्ल्यूड बोतलें, आईबी सेट, बीपी मापक, आईबी स्टैंड समेत अन्य चिकित्सकीय सामान मिला।

निरीक्षण के समय मिले जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि वह संचालक के पिता हैं। बेटा सुशील कुमार होम्योपैथिक चिकित्सक है। उन्होंने संचालक से फोन पर बात कराई। उनको क्लीनिक पर बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आए। क्लीनिक का पंजीकरण भी नहीं पाया गया।

ऐसे में चिकित्सकीय उपकरण और दवाओं को कमरे में बंद कर सील कर दिया। दवाओं की जांच करने के लिए औषधि विभाग को रिपोर्ट भेजी है। उधर, सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि बमरौली कटारा में दवाओं का भंडारण मिलने की सूचना मिली है। टीम भेजकर इसकी जांच कराएंगे।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन