ऑनलाइन दवा विज्ञापनों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में केंद्र सरकार

नई दिल्ली। ऑनलाइन दवा विज्ञापनों पर केंद्र सरकार सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। सरकार का मकसद खुद से दवा लेने की बढ़ती प्रवृत्ति रोकना है। वहीं, बिना डॉक्टर की सलाह के असुरक्षित दवाओं की बिक्री रोकना है। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में दवा-विज्ञापन के नियमों में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं।

यह प्रस्ताव ऐसे समय में सामने आया है, जब एंटीबायोटिक्स और बिना मंजूरी लाई गई दवाओं के विज्ञापन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिख रहे हैं। सरकार ने इन्हें रोकने के लिए नए प्रस्ताव का मसौदा तैयार किया है। यह फिलहाल भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) के पास विचाराधीन है। इसके तहत दवाओं और सौंदर्य प्रसाधन नियम-1945 में बदलाव किया जा रहा है। नियामकीय प्रावधानों को और सख्त किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि सरकार ऑनलाइन दवा बिक्री पर कड़ी निगरानी रख रही है।

अभी तक दवा बेचने के लाइसेंस में विज्ञापन पर कोई स्पष्ट रोक नहीं थी। अब नया नियम यह अनिवार्य करेगा कि लाइसेंस धारक खतरनाक दवाओं का विज्ञापन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नहीं कर सकते। यह रोक दवा विक्रेता, थोक व्यापारी, वितरक और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म सभी कंपनियों पर लगेगी।

शेड्यूल एच, एच1 और एक्स जैसी दवाएं खतरनाक मानी जाती हैं। इन्हें डॉक्टर की पर्ची के बिना बेचा ही नहीं जा सकता। इनके रिकॉर्ड व भंडारण के सख्त नियम हैं। अब इनका ऑनलाइन विज्ञापन भी पूरी तरह से बंद हो जाएगा। दुनिया के कई देशों में ऐसी दवाओं के सीधे विज्ञापन पर प्रतिबंध है।

Related Posts

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

नई दिल्ली। जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल अब एक होंगे। इनमें एम्स जैसी ही सुविधाएं भी मिलेंगी।चार अस्पतालों को मिलाकर एक मल्टी-स्पेशियलिटी संस्थान बनाया जाएगा। दिल्ली के…

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

मुंबई (महाराष्ट्र)। Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट हुआ है। यह परीक्षा महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अधीन करवाई गई थी। पेपर लीक मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 3 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 3 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 4 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 3 views
नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 4 views
ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 16 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा