सरकारी सप्लाई के इंजेक्शन दुकान से किए बरामद

सिकरहना (बिहार)। सरकारी सप्लाई के इंजेक्शन दुकान से बरामद किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। ढाका पुलिस ने एक भूंजा दुकान पर छापेमारी की और एक कार्टून में रखी सरकारी दवा बरामद की है। कार्टून में सरकारी स्टीकर लगे हुए काफी मात्रा में गैस के इंजेक्शन रखे हुए थे।

पुलिस ने दवा को जब्त कर लिया है। भूंजा दुकान में शराब बेचे जाने की सूचना पर पुलिस छापेमारी करने गयी थी। छापेमारी के दौरान पुलिस को शराब तो नहीं मिली, लेकिन सरकारी दवा मिल गयी। पूछे जाने पर दुकानदार ने इस संबंध में पुलिस को कुछ भी स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं दी।

यह है मामला

अस्पताल सूत्रों के अनुसार यह दवा एक एएनएम ने वहां लाकर रखी थी, जिसका ट्रांसफर यहां से हो चुका है। उसे क्षेत्र के लिए यह दवा दी गयी थी। जब उसका ट्रांसफर हुआ तो वह यहां रखकर चली गयी। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि इस संबंध में अस्पताल प्रभारी से जानकारी मांगी गयी है।

जानकारी मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जायेगी। इस बाबत पीएचसी प्रभारी डॉ. जितेन्द्र कुमार ने बताया कि दवा का स्टॉक मिलाने के लिए स्टोर कीपर व मैनेजर को निर्देश दिया है। जानकारी मिली है कि एक एएनएम चांदनी कुमारी का ट्रांसफर दूसरी जगह हो गया है। उससे भूलवश यह दवा उक्त दुकान में छुट गयी है। वह दवा लेकर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित स्वास्थ्य केन्द्र पर गयी थी। ट्रांसफर होने के बाद वह दवा लेकर वापस जमा कराने के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में आयी थी। लेकिन वह दवा जमा नहीं करा पायी और दवा वहां रख दी। फिलहाल मामले में जांच जारी है और जांच के बाद ही हकीकत का पता चल पायेगा।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 9 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी