रक्तचाप की दवाइयाँ अवैध रूप से बेचने पर जिम ट्रेनर गिरफ्तार

ठाणे (महाराष्ट्र)। रक्तचाप की दवाइयाँ अवैध रूप से बेचने पर जिम ट्रेनर को गिरफ्तार किया गया है। ठाणे में एक 32 वर्षीय फिटनेस प्रशिक्षक को अपने कस्टमर्स को रक्तचाप की दवाइयाँ अवैध रूप से वितरित करने पर पकड़ा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। हिरासत में लिया गया युवक मंगेश सदानंद परब निवासी वर्तक नगर है।

आरोपी के पास से मेफेन्टरमाइन सल्फेट इंजेक्शन आईपी 30 मिग्रा/एमएल की 290 शीशियाँ बरामद हुईं। इन्हें टर्मिवा और नेप्रोफेन नामों से बेचा जाता था। इनकी कुल कीमत 1,07,604 रुपये थी। डीसीपी (क्राइम) अमर सिंह जाधव ने पुष्टि की कि इन शेड्यूल एच दवाओं की बिक्री या वितरण चिकित्सकीय सलाह के बिना वर्जित है।

यह है मामला

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सलिल भोसले को खुफिया जानकारी मिली थी। जानकारी के आधार पर, अधिकारियों ने वर्तक नगर-वैत्यवाड़ी रोड पर विहंग गार्डन सोसाइटी के पास तलाशी ली। ड्रग्स इंस्पेक्टर आरडी शिंदे ने इंस्पेक्टर एसएस भुजबल के साथ मिलकर इस अभियान की निगरानी की। जिम संचालक मांसपेशियों और सहनशक्ति बढ़ाने के बहाने ग्राहकों को इंजेक्शन बेच रहा था। अधिकारियों ने दो सैंपल एकत्र किए और शेष स्टॉक को तुरंत जब्त कर लिया।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत