नशा मुक्ति दवा नीति पर हरियाणा हाई कोर्ट सख्त

चंडीगढ़। नशा मुक्ति दवा नीति पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट सख्त हुआ है। नशा मुक्ति केंद्रों में दी जाने वाली दवा बुप्रेनोरफिन को लेकर कोर्ट में तीखी बहस हुई। अदालत ने राज्य सरकार से विस्तृत हलफनामा दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। राज्य की ओर से दलील दी गई कि सरकार नीति की समीक्षा कर रही है। 10 से 14 दिनों में जवाब दाखिल कर दिया जाएगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि मामला नशा मुक्ति केंद्रों में दी जाने वाली विशेष दवा से जुड़ा है। यह दवा ओपिऑइड पर निर्भर मरीजों के इलाज में उपयोग होती है।

पंजाब के सरकारी डि-एडिक्शन केंद्रों में अन्य राज्यों के मरीजों को दवा देने पर प्रतिबंध लगा है। अदालत ने पूछा कि क्या ऐसे केंद्रों को अस्पताल के समान माना जा सकता है। यदि हां तो क्या बाहरी मरीजों को उपचार से वंचित करना जायज है।

राज्य सरकार ने बताया कि यह दवा अत्यधिक संवेदनशील और लत लगाने वाली है। इसके दुरुपयोग की आशंका रहती है। पहले आधार आधारित सत्यापन में गड़बडय़िों के मामले सामने आए थे। इसके बाद अब बायोमेट्रिक और वेबकैम आधारित निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। बाहरी राज्यों के मरीज दवा लेकर वापस चले जाते हैं। इससे उनकी निगरानी और जवाबदेही तय करना मुश्किल हो जाता है।

वहीं याचिकाकर्ता पक्ष ने दलील दी कि अब सरकारी केंद्रों में भी केवल पंजाब वासियों को ही दवा का दी जा रही है। यह पहले केवल निजी केंद्रों तक सीमित था। इसे मनमाना और भेदभावपूर्ण बताया। इससे जरूरतमंद मरीजों के उपचार पर असर पड़ेगा।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 11 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन