फार्मासिस्ट की सेवा जारी रखने संबंधी हाईकोर्ट ने दिए आदेश

जयपुर। फार्मासिस्ट की सेवा जारी रखने संबंधी हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए हैं। राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रमुख चिकित्सा सचिव, स्वास्थ्य निदेशक और संबंधित सीएमएचओ को आदेश दिए हैं। कहा है कि वह यूटीबी पर लगे फार्मासिस्ट की सेवा जारी रखने के संबंध में एक माह में निर्णय करे। इस दौरान पूर्व में समान मामले में दिए निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जाए।

जस्टिस अशोक कुमार जैन ने यह आदेश उदयभान व अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। अधिवक्ता विजय पाठक ने बताया कि याचिकाकर्ता कई सालों से चिकित्सा विभाग में फार्मासिस्ट लगे हुए थे। विभाग की ओर से हाल ही में फार्मासिस्ट के पदों पर नियमित भर्ती आयोजित कर अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई। कई जिलों में फार्मासिस्ट के दर्जनों पर रिक्त रह गए। वहीं इस नियमित भर्ती का हवाला देते हुए विभाग ने याचिकाकर्ता को कार्य पर आने से मना कर दिया।

याचिका में कहा गया कि विभाग अब खाली रहे पदों को संविदा पर भरेगा। जबकि नियमानुसार एक संविदाकर्मी के स्थान पर दूसरे संविदाकर्मी को नियुक्ति नहीं दी जा सकती। राजस्थान सरकार ने भी साल 2022 में संविदा के पदों पर नियुक्ति के लिए हायरिंग रूल्स लागू किए हैं। इसमें याचिकाकर्ता को समायोजित किया जा सकता है। लेकिन विभाग ने मौखिक रूप से आदेश में उसे सेवा से अलग कर दिया।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 19 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया