नशीली दवा कोडिनयुक्त कफ सिरप की भारी खेप जब्त

मधेपुरा। नशीली दवा कोडिनयुक्त कफ सिरप की भारी खेप जब्त हुई है। साहुगढ़ भातु बाजार टोला में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है। इस मामले में कथित कारोबारी अमरेश साह उर्फ हिटलर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक नेक्सॉन कार भी जब्त की है। इसका इस्तेमाल नशीली दवाओं की तस्करी में किया जा रहा था।

यह है मामला

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि साहुगढ़ बाजार टोला निवासी अमरेश साह कार से अवैध नशीली दवा घर लेकर आया है। वह उसे उतारने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल उसके घर पर छापेमारी की। मौके पर आरोपी अपनी नेक्सॉन कार में बैठा मिला। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। वाहन की तलाशी में कफ सिरफ की 100 एमएल की कुल 2580 बोतलें बरामद की गईं।

बरामद सिरप में कोडिन फॉस्फेट और ट्राइप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड जैसे नशीले तत्व मिले हैं। जब्त कफ सिरप की कुल मात्रा 258 लीटर बताई गई है। पुलिस ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 2 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 3 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 4 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 3 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 12 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया