अवैध दवा फैक्टरी का भंडाफोड़, एक्सपायर्ड दवाओं से बना रहे थे कैप्सूल

इटावा। अवैध दवा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया गया है। सराय शेख क्षेत्र में यह दवा फैक्टरी पिछले दस सालों से बिना पंजीकरण के चल रही थी। यहां एक्सपायर्ड दवाओं से कैप्सूल बनाए जाने का मामला पकड़ में आया है। इसका पर्दाफाश औषधि विभाग की टीम ने किया।

बताया गया है कि यहां बनाई जाने वाली दवाओं को झोलाछाप डॉक्टरों के जरिए मेडिकल स्टोरों तक पहुंचाया जाता था। औषधि निरीक्षक रजत पांडेय ने बताया कि छापे के दौरान फैक्टरी से 90 हजार खाली कैप्सूल, 1,186 भरी और खाली आयुर्वेदिक शीशियां, लेबल, मिक्सर, वंडरफनल, चम्मच और रंग-बिरंगे करीब 20,000 कैप्सूल बरामद किए गए।

एक्सपायर दवाएं मिली

छापेमारी के दौरान फैक्टरी में दवाओं के बोरे में अधिकतर एंटीबायोटिक, पैरासीटामॉल, सिफिचिन, जोरोन, पोटेशियम और एवरसोफेनिक जैसी दवाएं थीं। यह दवाएं फरवरी और अप्रैल में एक्सपायर हो चुकी थीं। फैक्टरी के संचालक राजीव कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह मिक्सर में एक्सपायर्ड दवाओं को पीसकर रंग-बिरंगे पाउडर में भरकर बेचते थे। औषधि विभाग ने नौ बोरे में करीब छह साल पुराना माल सीज किया और लखनऊ में जांच के लिए भेज दिया।
दवाओं के सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दवाओं की कीमत लगभग छह लाख रुपये आंकी गई है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 19 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़