मेडिकल एजेंसी पर रेड कर अवैध चिकित्सा उपकरण जब्त

हैदराबाद (तेलंगाना)। मेडिकल एजेंसी पर रेड कर अवैध चिकित्सा उपकरण जब्त करने का मामला प्रकाश में आया है। राज्य औषधि नियंत्रण प्रशासन (डीसीए) के अधिकारियों ने यह कार्रवाई की है। संगारेड्डी जिले के सुल्तानपुर स्थित मेडिकल डिवाइसेस पार्क में मेडिब्लू हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड पर रेड की गई। यहां चिकित्सा उपकरणों के अनधिकृत निर्माण का पता लगा।

डीसीए अधिकारियों ने पाया कि कंपनी लाइसेंस के बिना जोखिम श्रेणी बी के चिकित्सा उपकरणों का निर्माण कर रही थी। पहचाने गए उत्पादों में डायलिसिस किट (स्टराइल ईओ), स्टराइल सर्जिकल गाउन और स्टराइल आई ड्रेप्स शामिल थे। परिसर में बड़ी मात्रा में ये उपकरण मिले। इनका निर्माण करके बिक्री के लिए स्टॉक किया गया था। जोखिम श्रेणी बी के चिकित्सा उपकरण कम से मध्यम जोखिम वाले स्वास्थ्य देखभाल उत्पाद हैं। ये सीधे रोगियों के संपर्क में आते हैं। इसलिए इन पर सख्त गुणवत्ता नियंत्रण आवश्यक है।

इनका निर्माण केवल औषधि नियंत्रण प्रशासन से वैध लाइसेंस के साथ ही किया जाना चाहिए। इनमें खराबी से रोगी की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। छापेमारी के दौरान ₹1.70 लाख मूल्य का स्टॉक जब्त किया गया। डीसीए के अधिकारियों ने बताया कि सभी संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 14 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा