अवैध मेडिकल स्टोर पर रेड कर दवाइयां की सीज

प्रतापगढ़ (उप्र)। अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर दवाइयां सील कर दी गई हैं। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त (औषधि) प्रयागराज मंडल की टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर सौरभ मेडिकल स्टोर पर की।

यह है मामला

औषधि विभाग की टीम ने सौरभ मेडिकल स्टोर पर रेड की। स्टोर के मालिक सौरभ कुमार सिंह से जब दवा दुकान का लाइसेंस मांगा तो वह इसे नहीं दिखा सके। इसके चलते टीम ने दुकान से दो संदिग्ध दवाओं के सैंपल लिए और सभी दवाओं को फॉर्म 16 में दर्ज करके सीज कर दिया। जांच में पाया गया कि यह दवा दुकान एक लोहे की गुमटी में चल रही थी, जो नियमों का उल्लंघन है। दवा सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ न्यायालय में मामला दर्ज किया जाएगा।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में ऐसी किसी भी अवैध दवा दुकान पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी थोक दवा विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि वे बिना लाइसेंस वाली दुकानों को दवाएं न बेचें। अगर किसी बिना लाइसेंस की दुकान से जब्त दवाओं का स्रोत किसी थोक विक्रेता तक पहुंचता है, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन