हैदराबाद (तेलंगाना)। अवैध फार्मेसी का भंडाफोड़ कर 34 लाख का एपीआई स्टॉक जब्त किया गया है। सप्लाई-चेन से सामान की हेराफेरी के खिलाफ़ यह कार्रवाई ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) ने की। आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि भारी मात्रा में एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (एपीए) जब्त किए हैं। झोलाछाप डॉक्टरों के नेटवर्क के खिलाफ़ भी अलग से कार्रवाई की है।

यह है मामला

बड़ी मात्रा में केमिकल कच्चे माल के अनधिकृत वितरण के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। सूचना के तहत डीसीए ने अचानक मौके पर छापेमारी की। एक ऐसी औद्योगिक इकाई का पता चला जो बाज़ार में वितरण के लिए बने एक्टिव कंपाउंड्स का अवैध तौर पर भंडारण कर रही थी। ज़ब्त किए गए सामान की कीमत 34 लाख रुपये है। नालगोंडा में यह अभियान ड्रग्स इंस्पेक्टर संपत कुमार और सुरेंद्र द्वारा निर्देशित किया गया।