अवैध रूप से भंडारित 1.81 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं सीज

कानपुर (उप्र)। अवैध रूप से भंडारित 1.81 करोड़ रुपये की दवाएं सीज की हैं। सेन पश्चिम पारा में भंडारित करने वाले व्यक्ति मुलायम सिंह के पास इसका कोई लाइसेंस नहीं मिला। उसने बताया कि उसका मेडिकल स्टोर रमईपुर में माया फार्मा नाम से है। इसके वो दस्तावेज नहीं दिखा पाया। औषधि विभाग की टीम ने दवाएं सीज कर दी और उनके सैंपल लेकर चली गई।

ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल ने बताया कि इस बारे में कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, दूसरी टीम ने बिरहाना रोड स्थित अग्रवाल ब्रदर्स के यहां छापेमारी की, जहां से मुलायम ने दवाएं खरीदी थीं। ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल ने बताया कि मुलायम के सिर्फ पांच हजार रुपये की दवाओं में आयरन के सिरप थे, बाकी सभी दवाइयां नशीलीं पाई गईं। सभी दवाओं को सीज कर दिया गया है।

गौरतलब है कि क्लोनाजेपाम टेबलेट से पैनिक डिस्ऑर्डर का इलाज किया जा सकता है। ये दवा तंत्रिका तंत्र को शांत करने में मदद करने का काम करती है। इस दवा को लोग नशे के लिए भी प्रयोग कर सकते हैं। ट्रामाडॉल टेबलेट भी काफी मात्रा में मिली थी, जिनका प्रयोग गंभीर दर्द के इलाज में किया जाता है। जब कई दर्द निवारक दवाएं काम नहीं करती हैं, तो इस दवा को देते हैं। ये मस्तिष्क में दर्द संकेतों को अवरुद्ध करके काम करता है। छापामार टीम में इटावा के ड्रग इंस्पेक्ट नीलेश शर्मा और कानपुर देहात के ड्रग इंस्पेक्टर अजय कुमार संतोषी व अन्य शामिल रहे।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 9 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 9 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 29 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट