IMA ने एंटीबायोटिक्स के इस्तेमाल पर जारी की चेतावनी

IMA: मौसम बदल रहा है जिसकी वजह से लोग बुखार और सर्दी-जुकाम से ग्रसित हो रहे हैं। ऐसे वक्त में लोग बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवाओं का सेवन कर लेता है। इंडियन मेडकिल एसोसिएशन (IMA) ने एडवाइजरी करते हुए कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक्स के इस्तेमाल से बचें।

IMA ने बताया अधिकतर मामले इन्फ्लुएंजा वायरस के

इंडियन मेडकिल एसोसिएशन ने कहा कि ये संक्रमण ज्यादा से ज्यादा 5 से 7 दिनों तक रहता है। बुखार तीन दिनों में खत्म हो जाता है। लेकिन खांसी तीन हफ्ते तक बनी रह सकती है। एनडीसी की जानकारी के मुताबिक इनमें से अधिकांश मामले में H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस के हैं। आईएमए ने डॉक्टरों को सलाह दी कि वे मरीजों को एंटीबायोटिक्स देने से परहेज करें। आईएमए ने डॉक्टरों से कहा कि मौसमी बुखार, सर्दी और खांसी के लिए एंटीबायोटिक दवाओं के नुस्खे से बचने के लिए कहा है। आईएमए ने एक जारी नोटिस में कहा है कि  मौसमी बुखार एक सप्ताह से अधिक नहीं रहेगा और एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन से बचने की जरूरत है।

वायरल फीवर से परेशान हैं लोग 

एक सर्वे के मुताबिक 30 दिनों में 10 में से चार परिवारों में एक या एक से अधिक व्यक्ति लगातार खांसी, जमाव, थकान, शरीर में दर्द और बुखार से पीड़ित है। लोकल सर्कल (Local Circles) को शहर के 1,000 से अधिक घरों से वायरल की जानकारी मिली। जिसमें 63 प्रतिशत पुरुष और 37 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। जबकि 13 प्रतिशत परिवारों में एक सदस्य वायरल चके चपेट में हैं। वहीं 13 प्रतिशत परिवार में दो से तीन लोग इस वक्त वायरल से गुजर रहे हैं। इसके अलावा 13 प्रतिशत परिवार के चार या उससे अधिक लोग इस वक्त बीमार हैं। स्कूली बच्चे एडेनोवायरस से प्रभावित हैं और ज्यादातर का इलाज ओपीडी के जरिये किया जा रहा है।

महाराष्ट्र में 4 कफ सिरप कंपनियों का उत्पादन बंद, 6 के लाइसेंस रद्द

https://medicarenews.in/news/35814

 

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 8 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 20 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत