भारतीय दवाइयां अफगानिस्तान में बाजार पर कर रही कब्जा

नई दिल्ली। भारतीय दवाइयां अफगानिस्तान बाजार पर कब्जा करने में सफल रही हैं। भारतीय दवाइयाँ अब वहां पाकिस्तानी दवाओं की जगह ले रही हैं। अफगानिस्तान पहले ज़्यादातर दवाइयाँ पाकिस्तान से लेता था। अब हालात बदल गए हैं। इसकी एक वजह पाकिस्तान के साथ रिश्ते बिगड़े हैं।

अफगानिस्तान अपनी ज़रूरत की 85-96 फीसदी दवाइयाँ बाहर से आयात करता है। घरेलू उत्पादन बहुत कम है। सालों की जंग ने फैक्टरियाँ और इंफ्रास्ट्रक्चर बर्बाद कर दिया। पहले पाकिस्तानी कंपनियाँ अफगान बाजार में 35-40 फीसदी तक हिस्सेदारी रखती थीं। कुछ रिपोर्ट्स में तो 70 फीसदी तक का जिक्र है।

2024 में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को करीब 186.69 मिलियन डॉलर की दवाइयाँ एक्सपोर्ट की थीं। ये दवाइयाँ सस्ती और आसानी से मिल जाती थीं क्योंकि बॉर्डर पास था। नवंबर 2025 में अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तानी दवाओं पर पूरा प्रतिबंध लगा दिया। डिप्टी प्राइम मिनिस्टर अब्दुल गनी बरादर ने ऐलान किया कि पाकिस्तानी दवाएँ घटिया क्वालिटी की हैं।

ये अफगान लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हैं। उन्होंने व्यापारियों को कहा कि तीन महीने के अंदर पाकिस्तान से आयात बंद करो। भारत, ईरान या सेंट्रल एशिया से नई सप्लाई ढूंढो। ये फैसला अक्टूबर-नवंबर 2025 में पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर हुई झड़पों के बाद आया। प्रतिबंध के बाद पाकिस्तानी दवाओं का बाजार हिस्सा बहुत कम हो गया। एक्सपोर्ट लगभग रुक गया है। अफगानिस्तान में एंटीबायोटिक्स, इंसुलिन और दिल की दवाओं की कमी हो गई। कुछ फार्मासिस्ट नकली या महंगी दवाएँ बेच रहे हैं। पाकिस्तानी फार्मा कंपनियों को बड़ा नुकसान हुआ है। अफगानिस्तान उनका बड़ा बाजार था।

अब भारतीय दवाइयाँ तेजी से जगह बना रही हैं। 2024-25 में भारत ने 108 मिलियन डॉलर की दवाइयाँ एक्सपोर्ट कीं। बाजार में हिस्सेदारी 12-15 फीसदी तक पहुँच गई है। पाकिस्तानी हिस्से के कम होने से भारत 200 मिलियन डॉलर से ज्यादा एक्सपोर्ट कर सकता है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 16 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ