अमेरिका में दवा सस्ती होने से भारतीय फार्मा कंपनियों पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली। अमेरिका में दवा सस्ती करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश का भारतीय फार्मा कंपनियों पर काफी असर पड़ेगा। विशेषज्ञों के अनुसार इंडियन फार्मा कंपनियों की अमेरिकी दवा बाजार में बड़ी हिस्सेदारी है। ट्रंप अमेरिका में दवाओं की कीमतें में 30-80 फीसदी तक कमी लाना चाहते हैं। उनका मानना है कि दूसरे देशों में दवाओं की कीमतें काफी कम हैं, जबकि अमेरिका में ज्यादा हैं। उनकी पॉलिसी का ज्यादा असर स्पेशियलिटी/पेटेंटेंड पोर्टफोलियो वाली फार्मा कंपनियों पर पड़ेगा।

ट्रंप की पॉलिसी का असर ग्लोबल फार्मा बिजनेस मॉडल पर पड़ सकता है। कई फार्मा कंपनियां अमेरिकी बाजार से अपना बिजनेस समेट सकती हैं। गौरतलब है कि भारत की कई फार्मा कंपनियों की अमेरिकी बाजार में अच्छी पकड़ है। उनके रेवेन्यू में अमेरिकी बाजार की 30-45 फीसदी तक हिस्सेदारी है। अमेरिकी फार्मा जेनरिक मार्केट काफी बड़ा है, लेकिन इसमें प्रतियोगिता काफी ज्यादा है।

कोविड से पहले जेनरिक दवा बनाने वाली बड़ी फार्मा कंपनियों का एबिड्टा मार्जिन 19-22 फीसदी के बीच था। अब अमेरिका और भारतीय रिटेल मार्केट्स में जेनरिक दवाओं की कीमतों में काफी फर्क है। इसमें ज्योग्रॉफिक-स्पेसिफिक कॉस्ट अकाउंटिंग का बड़ा हाथ है। ट्रंप के मोस्ट फेवर्ड नेशन प्राइसिंग मॉडल का इस्तेमाल करने का असर भी इंडियन फार्मा कंपनियों पर पड़ेगा।

इसका मतलब है कि अमेरिका में किसी दवा का रिटेल प्राइस उतना ही होना चाहिए जितना उस दवा की कीमत दुनिया के दूसरे देश में होगी। माना जा रहा है कि इस पॉलिसी के चलते कुछ भारतीय कंपनियां अमेरिकी बाजार से बाहर जाने का फैसला कर सकती हैं। दवा की कीमतों पर रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर होने वाले खर्च का असर पड़ता है।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 19 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस