बीमा कंपनी को देना ही होगा मेडिकल इंश्योरेंस क्लेम

वडोदरा (गुजरात)। बीमा कंपनी को मेडिकल इंश्योरेंस क्लेम देने के निर्देश दिए हैं। इंश्योरेंस के बारीक नियम एक कंज्यूमर कोर्ट में आकर रुक गए। एक मरीज़ का क्लेम खारिज हो गया था। अब उसे मंज़ूरी मिल गई है। मुआवज़ा भी मिलेगा। जि़ला उपभोक्ता आयोग ने द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी को निर्देश दिए हैं। इंद्रदत्त पांड्या द्वारा दायर मेडिक्लेम का निपटारा करने को कहा है। फैसला सुनाया कि अस्पताल की गलतियों के लिए पॉलिसीधारक को सज़ा नहीं दी जा सकती।

यह है मामला

इंद्रदत्त पांड्या का 2003 से मेडिकल इंश्योरेंस था। 2022 में उन्होंने मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाया। 44,700 रुपये के रीइम्बर्समेंट की मांग की। पैरामाउंट हेल्थ सर्विसेज़ एंड इंश्योरेंस ने इस क्लेम को खारिज कर दिया था।
इंश्योरेंस कंपनी ने दलील दी कि अस्पताल वडोदरा नगर निगम के तहत रजिस्ट्रेशन के नियमों को पूरा करने में नाकाम रहा। सर्कुलर के मुताबिक, 10 बेड वाली सुविधा के तौर पर योग्य नहीं था। कंपनी ने यह भी कहा कि कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ भी मौजूद नहीं थे।

आयोग ने इस दलील को नहीं माना। निगम के नियमों का पालन करने और इंश्योरेंस की जि़म्मेदारी के बीच लकीर खींच दी। रजिस्ट्रेशन की शर्त अस्पताल और नगर निगम के बीच का मामला है। शिकायतकर्ता ने जो इलाज करवाया है, वह गैर-कानूनी नहीं हो जाता।

आदेश में कहा गया कि कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी जि़म्मेदारी इंश्योरेंस कंपनी और पॉलिसीधारक के बीच होती है। न कि मरीज़ और नगर निगम के अधिकारियों के बीच। इलाज करने वाले डॉक्टर के पास ज़रूरी सर्टिफिकेट थे। दस्तावेज़ों में कमी जैसी तकनीकी बातों के आधार पर क्लेम खारिज करना गलत था।

आयोग ने इंश्योरेंस कंपनी को निर्देश दिया कि वह पांड्या को 44,700 रुपये का भुगतान करे। साथ ही मानसिक उत्पीडऩ के लिए 2,000 रुपये और कानूनी खर्च के लिए 1,000 रुपये भी दे।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 19 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई