ब्रांडेड दवाइयां बेचने पर जन औषधि केंद्र सील किया

अल्मोड़ा (उत्तराखंड)। ब्रांडेड दवाइयां बेचने पर जन औषधि केंद्र सील किया गया है। राज्य जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र में अनियमितता की शिकायत मिली थी। इस पर जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। शिकायत सही िमलने पर वहां रखी सभी दवाइयों को सील कर दिया गया। वहीं अस्पताल प्रशासन को संचालक पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जन औषधि केंद्र के संचालन की वर्तमान व्यवस्था की भी समीक्षा की। अस्पताल प्रशासन को केंद्र संचालन के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ करने को कहा। जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से मेडिकल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह जिला अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने कई तरह की खामियां पकड़ी। केंद्र में ब्रांडेड कंपनियों की दवाएं िमलने पर वहां तैनात कर्मचारियों को लताड़ लगाई। वहीं केंद्र में उपलब्ध सभी दवाओं का भौतिक सत्यापन कराया। उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्र में उपलब्ध समस्त दवाओं की विस्तृत सूची तैयार की जाए।

जेनेरिक एवं अन्य ब्रांडेड दवाओं की सूची बनाकर खरीद संबंधी अभिलेखों का मिलान किया जाए। ड्रग इंस्पेक्टर की उपस्थिति में केंद्र में उपलब्ध सभी दवाओं को सील कर दिया गया। जिलाधिकारी ने जन औषधि केंद्र के संचालन की वर्तमान व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को केंद्र के संचालन के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 19 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत