lumpy skin disease : तीसरे दिन भी रूका रहा टीकाकरण

चंडीगढ़ : पशुओं में लंपी स्किन डिजीज (lumpy skin disease ) बहुत तेजी से फैल रहा है। इसी बीच हरियाणा में दवा न मिलने से तीसरे दिन हरियाणा में पशुओं का टीकाकरण नहीं हो पा रहा है।

बता दें कि लंपी बीमारी लगातार पशुओं को अपने चपेट में ले रहा है। प्रदेश में 52 हजार से अधिक पशु इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 633 गायों की मौत हो चुकी है।

प्रभावित गांवों की संख्या भी बढ़कर 3497 पहुंच गई है। वहीं, हरियाणा सरकार ने सभी जिलों को दवा आदि खरीदने के लिए पांच-पांच लाख रुपये जारी किए हैं।

बुधवार को पशुधन विकास बोर्ड की ओर से अंबाला स्थित अपने गोदाम से जिलों के लिए दवा भेजी गई। करनाल जिले को 1 लाख 7 हजार खुराक भेजी गई हैं। शेष जिलों के लिए भी दवा भेजी जा रही हैं, लेकिन स्टॉक में दवा नहीं होने के कारण टीकाकरण नहीं हो पा रहा है।

अभी तक 19 लाख से अधिक गायों में से मात्र ढाई लाख का ही टीकाकरण हो पाया है, जबकि सरकार ने लक्ष्य रखा था कि मात्र एक सप्ताह में स्वस्थ गायों को सुरक्षित घेरे में लिया जाएगा। पशुओं में फैल रही बीमारी की रोकथाम के लिए हरियाणा सरकार ने सभी जिलों को 5-5 लाख रुपये जारी किए हैं।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 12 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत