Lumpy Skin Disease 1.5 लाख से अधिक पशुओं का हुआ टीकाकरण

जयपुर : राजस्थान में पशुओं में होने वाले लम्‍पी स्किन डिजिज Lumpy Skin Disease से बचाने के लिए अब तक 1.5 लाख पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। इसकी जानकारी राज्य सरकार के पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने दी।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार गोवंशीय पशुओं के प्रति सजगता एवं संवेदनशीलता बरतते हुए रोग नियंत्रण के सभी संभावित उपाय कर रही है। सरकार ने 8 लाख टीकों की व्यवस्था की है। ऐसे में 1.5 लाख से अधिक मवेशियों का टीकाकरण किया जा चुका है।

राजस्‍थान सरकार ने मवेशियों में गांठदार चर्म रोग, लंपी को देखते हुए इससे बचाव के टीके व दवाएं खरीदने के लिए 30 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त प्रयास से गोवंशीय पशुओं में टीकाकरण किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 41 लाख पशुओं में टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
मंगलवार शाम तक के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस रोग के कारण राज्य के 30 जिलों में कुल 674054 पशु प्रभावित हुए हैं। इनमें से 28592 पशुओं की मौत हो चुकी है।

 

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 12 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत