नशीली गोलियां ऑनलाइन बेचने के आरोप में एक व्यक्ति अरेस्ट

वेल्लोर। नशीली गोलियां ऑनलाइन बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 28 वर्षीय के. प्रताप चौधरी के रूप में हुई है।

यह है मामला

गुप्त सूचना के आधार पर सार्वजनिक स्थानों पर औचक निरीक्षण के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं। पुलिस दल ने कट्पडी रेलवे स्टेशन के पास एक गिरोह को पकड़ा। उनके पास से बड़ी मात्रा में गोलियाँ बरामद की गईं। गिरोह ने पुलिस को मुख्य सप्लायर के बारे में बताया। पता चला कि वह मुख्य रूप से ऑनलाइन गोलियाँ बेचता है। पल्लीकोंडा पुलिस को राजस्थान में मुख्य संदिग्ध का पता चला।

पुलिस दल ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी प्रताप चौधरी को राजस्थान में उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 11,000 गोलियाँ जब्त कीं। मामला दर्ज कर उसे वेल्लोर के केंद्रीय कारागार में रखा गया है। आगे की जाँच जारी है।

पुलिस के अनुसार जनवरी से अब तक जिले में नशीली गोलियां बेचने या खरीदने के मामले में 102 लोग गिरफ्तार किए गए हंै। इनसे लगभग 18,000 गोलियां भी जब्त की हैं।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए