लाइसेंस बगैर चल रहे मेडिकल स्टोर पर रेड कर दवाएं की जब्त

भागलपुर (बिहार)। लाइसेंस बगैर चल रहे मेडिकल स्टोर पर रेड कर दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई गोराडीह मुक्तापुर में औषधी निरीक्षक की टीम ने की। अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी करीब 88 हजार रुपये मूल्य की दवाओं को जब्त किया।
यह है मामला

मुक्तापुर के सूरज कुमार बिना वैध अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहा था। औषधि निरीक्षक अजय कुमार को इस बारे शिकायत मिली थी। बताया गया कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से दवाओं की बिक्री की जा रही है। औषधि निरीक्षक की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी में दवा विक्रेता से मेडिकल स्टोर संचालन से संबंधित अनुज्ञप्ति की मांग की। वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। दुकान में उपलब्ध दवाओं की जांच की गयी और लाइसेंस नहीं मिलने पर जब्त कर ली।

जब्त दवाओं की अनुमानित कीमत लगभग 88 हजार रुपये बतायी गई है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि कार्रवाई के दौरान दो दवाओं के सैंपल लिये है। इन्हें गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस दवाओं की बिक्री करना गंभीर अपराध है। इससे आम लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। औषधि निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि संबंधित दवा विक्रेता के खिलाफ कोर्ट में केस दायर किया जायेगा। प्रशासन की कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोरों में खलबली मची है। रेड के दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में बीइओ दिनेश कुमार तथा पुलिस बल मौजूद रहे।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 4 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 5 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 4 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 4 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 28 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन