मेडिकल स्टोर संचालक को नकली दवा बेचने पर किया अरेस्ट

देहरादून। मेडिकल स्टोर संचालक को ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवा बेचने पर गिरफ्तार किया गया है। नकली दवा गिरोह के सदस्य को उत्तराखंड एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। एसटीएफ ने मेडिकल स्टोर के स्वामी को जिरकपुर, पंजाब से गिरफ्तार किया है। अब तक गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

यह है मामला

1 जून को प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के नकली रैपर, नकली आउटर बॉक्स, लेबल और क्यूआर कोड भारी मात्रा में बरामद हुए थे। साथ ही एक व्यक्ति संतोष कुमार को गिरफ्तार किया था। इस मामले में 3 अन्य आरोपी नवीन बंसल, आदित्य काला और देवी दयाल गुप्ता गिरफ्तार हो चुके थे। गिरफ्तार आरोपी नवीन बंसल ने बताया था कि वह नकली दवा पंचकुला में पंकज शर्मा मेडिकल स्टोर पर भेजता है।

एसटीएफ टीम ने पंचकुला मे नोबल फार्मेसी/लाइफ साइंस के मालिक पंकज शर्मा को जीरकपुर पंजाब से गिरफ्तार किया। एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया है कि अब तक इस गिरोह ने करोड़ों की नकली दवाइयां बाजार में बेची हैं।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई