गर्भपात की दवा बेचने पर मेडिकल स्टोर सील कर संचालक अरेस्ट

झज्जर (हरियाणा)। गर्भपात की दवा बेचने के आरोप में मेडिकल स्टोर सील करने का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्टोर संचालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह है मामला

सिविल सर्जन झज्जर डॉ. जयमाला के संज्ञान में आया कि अस्पताल में एक गर्भवती महिला दाखिल हुईं हैं। उसकी हालत अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से गंभीर है। उसको गांव के किसी केमिस्ट ने गर्भपात की गोली खिलाई है।
सूचना की पुष्टि के लिए एक टीम का गठन किया। तुंबाहेड़ी गांव में कपिल मेडिकोज से उसको 800 रुपये में गर्भपात की गोलियां दी गई थी। इनको खाने के बाद उसकी हालत खराब हो गई।

टीम ने कपिल मेडिकोज तुम्बाहेड़ी जाकर केमिस्ट शॉप संचालक रणबीर से पूछताछ की। इसमें शॉप के रिकॉर्ड में अनियमिताएं मिली। टीम ने केमिस्ट शॉप को सील करके रणबीर को पुलिस के हवाले किया। कुलाना थाने में उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

सिविल सर्जन झज्जर ने बताया कि अब गर्भवती महिलाओं को आशा व आंगनबाड़ी वर्कर के माध्यम से ट्रैक किया जा रहा है। साथ ही गर्भपात किट बेचने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 10 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक