फार्मा कंपनी को एमआर ने लगा दिया 9.53 लाख रुपये का चूना, एफआईआर

बरेली (उप्र)। फार्मा कंपनी को उसके ही एमआर ने 9.53 लाख रुपये का चूना लगा दिया है। पैसे मांगने पर आरोपी एमआर ने प्रबंध निदेशक को जान से मारने की धमकी दी। थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने एमआर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

यह है मामला

ऐनीवेट फार्मा इंडिया कंपनी के प्रबंध निदेशक धर्मवीर वर्मा ने बताया कि उनकी कंपनी में 7 मार्च 2022 से बिचपुरी निवासी रामचंद्र शर्मा एमआर की नौकरी कर रहा था। 17 अप्रैल को रामचंद्र का हिसाब चेक किया तो पता चला कि उसने एक लाख 69 हजार 591 रुपये का गबन किया है। पूछने पर रामचंद्र ने अपनी गलती स्वीकारी और एक महीने में रुपये वापस करने का वादा किया।

इसके चलते उसे दोबारा दवाइयां देनी शुरू कर दीं। पता चला कि वह बाजार में दवाइयों को नकद और उधार बेचता रहा। 2 अक्टूबर को दोबारा खाता चेक किया तो पता चला कि रामचंद्र कंपनी से छह लाख 31 हजार रुपये की दवाइयां ले चुका है। इस पर कंपनी ने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो उसने माफीमाना लिखा और पैसे जमा करने के लिए समय मांगा।

धर्मवीर ने बताया कि 19 अक्टूबर तक आरोपी ने कंपनी के नौ लाख 53 हजार 127 रुपये का गबन कर लिया। 22 अक्टूबर को जब उन्होंने रामचंद्र से पैसे जमा करने को कहा तो जान से मारने की धमकी दी। इसके चलते आरोपी एमआर के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवा दिया गया है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 16 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ