अवैध क्लीनिक पर रेड कर मुन्नाभाई एमबीबीएस अरेस्ट

सूरत (गुजरात)। अवैध क्लीनिक पर रेड कर 10वीं फेल मुन्नाभाई एमबीबीएस को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पता चला था कि वो बिना वैध लाइसेंस के क्लिनिक चला रहा था। पुलिस ने टीम बनाकर छापा मारा तो उसके क्लिनिक से दवाएं मिलीं हैं। इन दवाइओं को जांच के लिए भेज दिया है। यह क्लिनिक चलाने वाले व्यक्ति का नाम संजीत नीलकोमल विश्वास है।

वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के नदिया जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उससे मेडिकल प्रैक्टिस के लिए आवश्यक डिग्री मांगी तो वह इसे नहीं दे सका। पता चला कि यह नकली डॉक्टर 10वीं में भी फेल हो चुका है। छापेमारी के दौरान क्लिनिक से बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाएं, इंजेक्शन, स्टेथोस्कोप और अन्य चिकित्सा उपकरण मिले। इन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।

यह है मामला

पुलिस को सूचना मिली कि नकली डिग्री से क्लिनिक चला रहा है। पुलिस ने वांझ गांव में ‘आकाश कॉम्प्लेक्स’ में चल रहे ‘आशा क्लिनिक’ पर अचानक छापा मारा। छापेमारी के दौरान संजीत नीलकोमल विश्वास को पकड़ा। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के नदिया जिले का रहने वाला है। यहां किराए पर दुकान लेकर क्लिनिक चला रहा था। जब पुलिस ने संजीत से मेडिकल डिग्री और प्रैक्टिस का लाइसेंस मांगा।

वह कोई भी डॉक्यूमेंट नहीं दिखा सका। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह महज कक्षा 10वीं फेल है। वह खुद को डॉक्टर बताकर प्रैक्टिस कर रहा था। क्लिनिक की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में एलोपैथिक दवाएं, इंजेक्शन, स्टेथोस्कोप और अन्य चिकित्सा उपकरण मिले। पुलिस ने इस सामान को जब्त कर लिया है। आरोपी मुख्य रूप से प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाता था। वह कम फीस के लालच में लोगों को गंभीर बीमारियों के लिए हाई-डोज दवाएं और इंजेक्शन दे रहा था। ये सब उनके जीवन के लिए जानलेवा हो सकता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 10 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया