प्रोस्टेट कैंसर को बढऩे से रोकेगी नई दवा सीबीपीडी-409

नई दिल्ली। प्रोस्टेट कैंसर से पीडि़तों के लिए राहत भरी खबर है। अब टयूमर को बढऩे से रोकने वाली नई दवा ईजाद कर ली गई है। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के वैज्ञानिकों ने नई दवा सीबीपीडी-409 विकसित की है। इसने शुरुआती परीक्षणों में कैंसर के ट्यूमर की रफ्तार को कम करने में असर दिखाया है। यह दवा शरीर में मौजूद पी-300 और सीबीपी नामक प्रोटीन को रोकती है। यही ट्यूमर को बढऩे में मदद करते हैं।

आसान भाषा में कहें तो यह दवा ट्यूमर की रफ्तार को थामने में सक्षम दिख रही है। यह खोज उन मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण है, जिन पर हार्मोन उपचार का असर कम हो चुका है।

शोध में पाया गया कि प्रोस्टेट कैंसर में दो प्रोटीन- पी-300 और सीबीपी बेहद सक्रिय रहते हैं। ये शरीर की कोशिकाओं में एच2बीएनटीएक नामक रासायनिक संकेत बनाते हैं। यही ट्यूमर बढ़ाने वाले जीन को ऑन कर देते हैं।
वैज्ञानिकों ने इस चक्र को रोकने के लिए सीबीपीडी-409 नामक दवा बनाई है। यह इन दोनों प्रोटीन को निष्क्रिय कर देती है। इससे ट्यूमर बढ़ाने वाले जीन सक्रिय नहीं हो पाते और कैंसर की वृद्धि रुकने लगती है।

अभी तक इस दवा का परीक्षण केवल पशु स्तर पर हुआ है। अगला कदम इसे इंसानों पर आजमाना होगा, जिसे क्लीनिकल ट्रायल कहा जाता है। इन ट्रायल्स से यह पता चलेगा कि क्या यह दवा मानव शरीर में भी कितनी असरदार और सुरक्षित है।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 16 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा