एक्सपायरी इंजेक्शन चढ़ाने के मामले में नर्स को सस्पेंड किया

लखनऊ (उप्र)। एक्सपायरी इंजेक्शन चढ़ाने के मामले में नर्स को सस्पेंड करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं, स्टोर प्रभारी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। सरोजनी नगर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल में नर्स ने मरीजों को एक्सपायरी इंजेक्शन चढ़ा दिया था। डीएम ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।

यह है मामला

कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल के महिला वार्ड में महिला मरीजों को नर्स ने एक्सपायरी इंजेक्शन सिप्रोफ्लॉक्सीन चढ़ा दिया था। इसका बैच नंबर 0787 है। इसकी मैनुफैक्चरिंग डेट दिसंबर 2021 और एक्सपायरी डेट नवंबर 2024 दर्ज है। एक तीमारदार ने यह लापरवाही पकड़ ली, जिसके बाद कई तीमारदारों ने स्टाफ से आपत्ति जताई।

हैरानी की बात ये कि नर्स इस घोर लापरवाही को मानने के बजाय तीमारदारों से ही भिड़ गई थी। एक्सपायरी इंजेक्शन चढ़ाने को लेकर काफी देर तक वार्ड में हंगामा भी हुआ। वहीं, इस पूरे मामले में डीएम ने अस्पताल प्रभारी से रिपोर्ट तलब की थी। इसके बाद अस्पताल प्रभारी ने नर्स को निलंबित कर रिपोर्ट भेजी है। वहीं, दवा स्टोर प्रभारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इस मामले में स्टोर प्रभारी पर भी जल्द कार्रवाई तय मानी जा रही है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 18 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ