नशीले इंजेक्शन के साथ युवक को अरेस्ट कर जेल भेजा

अंबिकापुर। नशीले इंजेक्शन के साथ युवक को अरेस्ट कर जेल भेजा गया है। आबकारी विभाग की टीम ने 850 नग अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ गांधीनगर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ये इंजेक्शन किराए के मकान में छिपाकर रखे थे और यहीं से अन्य कारोबारियों को सप्लाई करता था। टीम ने उसे न्यायालय में पेश किया और उसे जेल भेज दिया गया।

यह है मामला

आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली कि गांधीनगर निवासी बंटी राव उर्फ टीयस नशीले इंजेक्शन का कारोबार करता है। उसने शहर से लगे चर्चपारा ठाकुरपुर स्थित किराए के मकान में इंजेक्शन छिपाकर रखे हंै।

सूचना के तहत सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम किराए के मकान में पहुंची। आरोपी मौके पर नहीं मिला। इसके बाद टीम ने उसे उसके मूल निवास गांधीनगर हायर सेकेंडरी स्कूल के पीछे से हिरासत में लिया। किराए के मकान में लाने पर 850 नग अवैध नशीले इंजेक्शन मिले। टीम ने किराए के मकान से 425 नग टैलजेसिक इंजेक्शन तथा 425 नग एविल इंजेक्शन बरामद किए। जब्त इंजेक्शन की कीमत डेढ़ लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। इसके बाद आरोपी बंटी राव उर्फ टीयस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 8 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 8 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी