होम्योपैथ को एलोपैथी की प्रैक्टिस की अनुमति देने वाले आदेश वापस

मुंबई। होम्योपैथ को एलोपैथी की प्रैक्टिस की अनुमति देने वाले आदेश वापस ले लिए गए हैं। महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल (एमएमसी) के आदेश पर अस्थायी रोक लगा दी ह। इस आदेश में होम्योपैथी चिकित्सकों को आधुनिक चिकित्सा पद्धति अपनाने की अनुमति दी गई थी। यह रोक भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद लगाई गई।

बैठक के बाद एक अधिसूचना जारी की गई। इसमें उल्लेख किया गया कि दो महीने के भीतर सरकार को सिफारिशें देने के लिए एक समिति गठित की जाएगी। महाराष्ट्र सरकार ने एमएमसी को निर्देश दिया है कि वह होम्योपैथी चिकित्सकों के पंजीकरण की प्रक्रिया रोक दे।

आईएमए के राज्य अध्यक्ष संतोष कदम ने कहा कि हमने सीएम को इस मामले में अदालती फैसले दिखाए। वह भी इस बात से सहमत हैं कि यह मामला अदालत की अवमानना है और उन्होंने समिति को आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हम इस कदम का स्वागत करते हैं और यह मरीज़ों की सुरक्षा और जनता के विश्वास का मामला है।

आईएमए ने 24 घंटे की हड़ताल करने और 14 जुलाई को मुंबई में एक रैली निकालने का फैसला किया था। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आश्वासन के बाद इसे रोक दिया गया। आईएमए, एमएसआरडीए और महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने होम्योपैथिक डॉक्टरों को एलोपैथिक दवाएँ लिखने के लिए पंजीकृत करने के फैसले का विरोध किया है। आईएमए ने कहा कि होम्योपैथिक को आधुनिक चिकित्सा पद्धति में काम करने की अनुमति से लोगों के स्वास्थ्य और मरीजों के जीवन को खतरा हो सकता है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन