पाकिस्तानी नकली कॉस्मेटिक्स की सप्लाई का पर्दाफाश

तिरुवनंतपुरम। पाकिस्तानी नकली कॉस्मेटिक्स की सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। केरल में पाकिस्तानी जहरीले नकली कॉस्मेटिक्स मिले हैं। ये क्षणिक सुंदरता बढ़ाता है। इसमें मिले रसायन बेहद खतरनाक हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है। ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट को कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने नकली कॉस्मेटिक्स की आवक की जांच गृह विभाग को सौंप दी है। फाइजा और गोरी जैसी फेस क्रीम पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। इनमें मरकरी की मात्रा खतरनाक होता है। इनसे त्वचा की गंभीर बीमारियाँ हो सकती हैं। नकली ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकने को ऑपरेशन सौंदर्य शुरू किया था। इसके तहत राज्य भर में छापे मारे गए। फेस क्रीम में मरकरी की मंजूर सीमा सिर्फ 1 पीपीएम है। जबकि केरल के बाजार से जब्त की गई क्रीम में इसकी मात्रा 20,000 पीपीएम तक पाई गई।

हालांकि इन क्रीम को लगाने से तुरंत चमक मिलती है। आगे चलकर ये त्वचा की गंभीर बीमारियों और किडनी समस्याओं का कारण बनती है। ड्रग्स कंट्रोलर डॉ. सुजीत कुमार ने इस बारे सचेत किया है। किशोरों और बच्चों में फेस क्रीम के ज़्यादा इस्तेमाल से स्वास्थ्य समस्याएं सामने आई है।ये उत्पाद बिना किसी वैध खरीद रिकॉर्ड के बाजार में आते हैं। फेस क्रीम के अलावा, लिपस्टिक, बेबी पाउडर, बेबी सोप और बेबी ऑयल जैसे कई अन्य उत्पाद भी जांचे हैं। कुछ लिपस्टिक के नमूनों में मरकरी (पारा) की असुरक्षित मात्रा पाई गई। इसके बाद उन्हें तुरंत बाज़ार से वापस मंगाने के कदम उठाए गए।

 

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन