फार्मासिस्ट के लिए पीसीआई ने दी गुड न्यूज

जयपुर (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के लिए खुशखबरी है। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने फार्मासिस्ट्स के लिए बड़ा कदम उठाया है। ‘फार्मासिस्ट भर्ती, पदोन्नति एवं सेवा विनियम-2025’ का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इस प्रस्ताव को पीसीआई की 120वीं केंद्रीय परिषद की बैठकों में मंजूरी मिल चुकी है। अब परिषद ने इसे सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजकर राय मांगी है। ड्राफ्ट पर सहमति के बाद पहली बार फार्मासिस्ट्स का स्वतंत्र कैडर बनेगा।

फार्मासिस्ट्स नहीं, फार्मेसी ऑफिसर होगा नया नाम

प्रस्तावित ढांचे के अनुसार अब उनके नाम के साथ फार्मेसी ऑफिसर पदनाम जोड़ा जाएगा। इससे उनकी सेवा शर्तें स्पष्ट होंगी। साथ ही पदोन्नति, जिम्मेदारियां और प्रशिक्षण व्यवस्था भी मानकीकृत होगी। ड्राफ्ट नियमन में फार्मेसी शिक्षा, पंजीकरण, सरकारी सेवा में भर्ती और प्रमोशन के लिए दिशा-निर्देश तय किए हैं।

राजस्थान फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सेन ने कहा कि राजस्थान में करीब 5000 नियमित फार्मासिस्ट हैं। एसोसिएशन कई वर्षों से ग्रेड पे 4200 करने और फार्मासिस्ट का पदनाम फार्मेसी ऑफिसर करने के लिए संघर्ष कर रहा है। सरकार को इन्हें लागू करना चाहिए।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 15 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर