बी फार्मा के सिलेबस में बदलाव का पीसीआई ने लिया फैसला

नई दिल्ली। बी फार्मा के सिलेबस में देशभर में बदलाव करने का पीसीआई ने फैसला लिया है। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया यानी पीसीआई ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि पीसीआई देश में फार्मेसी प्रोफेशनल और शिक्षा का सबसे बड़ा संगठन है। बी फार्मा के नए सिलेबस में फार्मेसी की परंपरागत शिक्षा के साथ नई टेक्नोलॅाजी को जोडऩे की कोशिश है और इसका फायदा विशेष बी फार्मा करने वाले छात्रों को होगा।

यह है मामला

बी फार्मा के सिलेबस में एक दशक बाद बदलाव होने जा रहा है। पीसीआई के चेयरमैन एजुकेशन कमेटी और सदस्य दीपेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी ने स्वास्थ्य सेवाओं के परिदृश्य को बदल दिया है। इसके बाद देश में फार्मासिस्ट की डिमांड बढ़ी है। हालांकि स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी के बढ़ते प्रभाव की वजह से सिलेबस में बदलाव जरूरी है। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में बदलाव के पीछे मुख्य मकसद छात्रों को आवश्यक स्किल उपलब्ध कराना है जिससे कि वे पारंपरिक फार्मेसी के साथ ही मॉर्डन फार्मेसी सीख सकें।

नया सिलेबस तैयार करने के बाद इस पर सुझाव और आपत्ति के लिए उसके ड्राफ्ट को पब्लिक डोमेन में डालेगी। फिर उसे मंजूरी के केंद्रीय परिवार और स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। जहां से मंजूरी के बाद सिलेबस लागू किया जाएगा। उम्मीद है है कि शैक्षणिक सत्र 2027-28 से बी फार्मा का नया सिलेबस लागू हो जाएगा।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 9 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 5 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 17 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस