नशीली दवाएं बरामद होने पर फार्मा कंपनी जांच के घेरे में

बीबीएन (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवाएं बरामद होने पर बद्दी की फार्मा कंपनी जांच के घेरे में आ गई है। उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित नगला मेवाती क्षेत्र में छापेमारी के दौरान नशीली दवाओं की बड़ी खेप मिली थी। इस मामले में बद्दी की एक फार्मा कंपनी पर अब शिकंजा कसा जाने वाला है।

यह है मामला

हाल ही में यूपी में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स, ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद की थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जब्त की गई दवाएं बद्दी स्थित दवा उद्योग में निर्मित की गई हैं। इस मामले में सोलन की एक फार्मा कंपनी पर भी जांच एजेंसियों की नजर है। बताया गया है कि जब्त दवाओं में चार प्रकार की मादक दवाएं शामिल हैं और इनमें नींद लाने वाली और दर्द निवारक गोलियां हैं। ये दवाएं डॉक्टर की पर्ची के बिना बेची जानी प्रतिबंधित हैं।

जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार इन दवाओं को बिना बिल और बेहद सस्ते दाम पर खरीदा गया था और इन्हें नशे के आदी लोगों को बेचने की तैयारी थी। राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने कहा है कि एक ड्रग इंस्पेक्टर को आगरा में जब्त दवाओं के बैचों की बिक्री से जुड़ा रिकार्ड खंगालने के निर्देश दिए हैं। कंपनियों से भी दवा बिक्री का ब्योरा मांगा है और दस सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 20 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़