फार्मा ट्रेडिंग कंपनी का कार्यालय दवाओं की अवैध खरीद पर सील

अंबाला (हरियाणा)। फार्मा ट्रेडिंग कंपनी का कार्यालय सील किया गया है। अंबाला छावनी की डिफेंस कॉलोनी में चल रहे कार्यालय पर दवाओं की अवैध खरीद-फरोख्त का आरोप है। फार्मा कंपनी ट्राइडेंट ड्रग्स के कार्यालय को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया। इस मामले में जिला औषधी नियंत्रक हेमंत ग्रोवर ने कंपनी संचालक को नोटिस जारी किया है। नोटिस में तीन साल की सेल परचेज का रिकॉर्ड मांगा है। यह रिकॉर्ड मांगे जाने के बाद पता चला कि कंपनी के कार्यालय को सील किया गया है।

डीसी कार्यालय में किसी ने इस कंपनी के बारे में शिकायत की थी। बताया गया है कंपनी बिना किसी रिकॉर्ड के दवाओं की खरीद-फरोख्त कर रही है। इसी आधार पर टीम डिफेंस कालोनी में पहुंची थी। मौके पर टीम ने संचालक से रिकॉर्ड मांगा था। संचालक की ओर से सेल-परचेज का रिकॉर्ड दे दिया गया है।

इस पर टीम ने संतुष्टि भी जाहिर की थी। चूंकि मामला डीसी की ओर से आया था। इसीलिए डीसी की ओर से कोई निर्णय आने तक कार्यालय को सील कर दिया है। इस कंपनी के संचालक ने जीएसटी बिलों सहित सारा रिकॉर्ड प्रस्तुत किया है। चचा है कि इस कार्यालय को नारकोटिक्स विभाग ने सील किया है। दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

Related Posts

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

नई दिल्ली। नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो फैक्टरियां पकड़ी गई हैं। औषधि नियंत्रण विभाग ने दो बिना लाइसेंस वाली सौंदर्य प्रसाधन निर्माण इकाइयों पर रेड की। उत्पादों, मशीनरी, कच्चे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 1 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 1 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 1 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 13 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश