फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट मामले में फार्मासिस्ट को जेल भेजा

गुरुग्राम (हरियाणा)। फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट मामले में फार्मासिस्ट को जेल भेजा है। गुरुग्राम की जिला अदालत ने ये फैसला सुनाया। इसमें राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की महिला फार्मासिस्ट मीनू शर्मा को दस महीने की सजा सुनाई। मामले में शामिल आईआरईओ कंपनी के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश संका को भी सजा सुनाई है। यह सजा अदालत को गुमराह करने के लिए झूठा मेडिकल सर्टिफिकेट पेश करने के मामले में दी गई है।

शिवाजी नगर थाना पुलिस ने इस फर्जीवाड़े के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। यह पूरा विवाद आईआरईओ कंपनी की शिकायत से जुड़ा है। कंपनी ने पुलिस में पूर्व सीईओ रमेश संका के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। कहा गया था कि संका ने 28 दिसंबर 2016 को कंपनी छोड़ते समय गोपनीयता, गैर-प्रतिस्पर्धा और गैर-मानहानि के समझौते का उल्लंघन किया। रमेश संका ने कंपनी के क्लाइंट का महत्वपूर्ण डेटा अपने पास रख लिया। उन्होंने अन्य लोगों के साथ मिलकर एक पार्टनरशिप की और जानबूझकर कंपनी के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज कराने की कोशिश की। कंपनी के पास एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी होने का दावा किया गया था। इसमें संका कथित तौर पर पैसे लेकर शिकायत वापस लेने की बात कर रहे थे।

इस मामले की सुनवाई 17 अप्रैल 2023 को अदालत में होनी थी। इस दौरान रमेश संका के पक्ष की ओर से राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का एक मेडिकल सर्टिफिकेट पेश किया गया। इसका उद्देश्य यह दिखाना था कि सीईओ रमेश संका बीमार हैं। वह अदालत में पेश नहीं हो सकते। हालांकि दूसरे पक्ष ने इस प्रमाण पत्र पर आपत्ति जताते हुए विरोध किया। अदालत ने मामले की गंभीरता को समझते हुए इसकी जांच के आदेश दिए। जांच में सामने आया कि उस विशेष दिन रमेश संका इलाज के लिए अस्पताल गए ही नहीं थे। उन्होंने अस्पताल की तत्कालीन फार्मासिस्ट मीनू शर्मा की सहायता से यह जाली मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाया था। इसका इस्तेमाल अदालत को गुमराह करना था। अदालत ने रमेश संका और मीनू शर्मा को दोषी पाया और उन्हें दस महीने की कैद के साथ-साथ 1500-1500 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 11 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 11 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 11 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 20 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील