बुढ़ाना, मुजफ्फरनगरण (उप्र)। फर्जी अस्पताल पर छापेमारी का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने एक निजी अफीफा अस्पताल पर कार्रवाई की है। अस्पताल में बच्चों की नर्सरी और ऑपरेशन थिएटर को सीज कर दिया।
यह है मामला
स्वास्थ्य विभाग को शिकायत मिली थी। इसके बाद एक टीम का गठन किया गया। टीम ने पुलिस बल के साथ अस्पताल में छापेमारी की। दो डिप्टी सीएमओ की मौजूदगी में अस्पताल में गहन जांच की गई। बच्चों की नर्सरी और ओटी निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित हो रहे थे। अस्पताल संचालक आवश्यक लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका। इन अनियमितताओं के चलते दोनों इकाइयों को सीज कर दिया गया।
टीम ने जांच के दौरान अस्पताल में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी कब्जे में ले लिया है। इसका उद्देश्य संचालन से जुड़े तथ्यों की पड़ताल करना है। अस्पताल के नाम में पहले भी कई बार बदलाव किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसकी भी जांच की जा रही है।










