दवा गोदाम पर रेड, एक्सपायर दवाओं पर तारीख बदलकर की जा रही थी बिक्री

सरधना, मेरठ (उप्र)। दवा गोदाम पर छापेमारी की गई है। यहां एक्सपायर दवाओं पर तारीख बदलकर उन्हें बिक्री के लिए तैयार किया जा रहा था। गोदाम संचालक और कर्मचारी रेड से पहले ही मौके से फरार हो गए। सरधना थाने की पुलिस और ड्रग्स विभाग ने मेरठ रोड पर बने इस गोदाम से करीब 20 लाख रुपये कीमत की एलौपैथिक व जेनेरिक एक्सपायर दवाएं बरामद की हैं। दवाओं को सीज कर दिया गया है। जांच के लिए एंटीबायोटिक्स दवाओं के तीन सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

यह है मामला

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सरधना कस्बा चौकी पुलिस को सूचना मिली कि मेरठ रोड पर एक गोदाम में दवाओं का अवैध कारोबार किया जा रहा है। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही संचालक और कर्मचारी वहां से फरार हो गए। जांच में सामने आया कि यह गोदाम नाजिम निवासी मोहल्ला इस्लामाबाद का है। यहां एक्सपायर हो चुकी दवाओं को लाकर उनकी तारीख बदलकर उसे बेचा जाता था। करीब 20 लाख कीमत की दवाएं यहां मिली हैं। तारीख डालने वाली प्रिंटिंग मशीन मिली हैं। दवाओं का बिल नहीं मिला है। इसमें कई लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

नामी कंपनियों की दवाएं

पुलिस के अनुसार बरामद की गई एक्सपायर दवाएं नामी कंपनियों की हैं। ये दवाएं दिल, गुर्दे, बुखार, खांसी, जुकाम आदि बीमारियों में इस्तेमाल होती हैं। मौके पर मिली प्रिंटिंग मशीन से स्पष्ट हुआ कि यहां दोबारा पैक और नया लेबल लगाने के बाद दवाओं को दोबारा बाजार में बिक्री के लिए उतार दिया जाता है।

मंडलीय औषधि निरीक्षक गौरव लोधी और औषधि निरीक्षक पीयूष शर्मा ने बताया कि एक्सपायर दवाओं को स्टोर करना नियम विरुद्ध है। इस साल ड्रग्स विभाग मानकों के विरुद्ध दवाओं को बेचने के 30 केस दर्ज करा चुका है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन