डायबिटीज, माइग्रेन समेत 135 दवाओं के सैंपल मिले फेल

नई दिल्ली/सोलन। डायबिटीज और माइग्रेन समेत 135 दवाओं के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने दिसंबर में दवाओं के सैंपल लिए थे। इनमें अकेले हिमाचल प्रदेश में बनी 38 दवाएं भी शामिल हैं। केंद्रीय प्रयोगशालाओं ने 51 और राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं में 84 दवाओं के सैंपल मानकों के अनुरूप नहीं मिले। तीन महीने में अमानक दवाओं की कुल संख्या 336 हो गई है।

हिमाचल के दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि संबंधित दवा कंपनियों को नोटिस जारी कर स्टॉक वापस मंगवाया गया है। वहीं, इनके लाइसेंस कैंसिल करने की प्रक्रिया भी अमल में लाई जा रही है।

ये प्रमुख दवाएं मिली फेल

मानकों के अनुरूप नहीं मिलने वाली दवाओं में जन औषधि केंद्रों को दी जाने वाली एंटीबायोटिक दवा-सेफपोडोक्साइम टैबलेट आईपी 200-एमजी, डाइवलप्रोएक्स एक्सटेंडेड-रिलीज टैबलेट, मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोर आईडीई टैबलेट शामिल हैं। इनके अलावा, जिंक सल्फेट टैबलेट, मेटफॉर्मिन टैबलेट 500 एमजी, एमोक्सीमून सीवी-625, पैरासिटामोल 500 एमजी के नाम भी शामिल हैं।

वहीं, सीएमजी बायोटेक की बीटाहिस्टाइन, सिपला की ओकामैट, एडमैड फार्मा की पेंटाप्राजोल, वेडएसपी फार्मा की अमोक्सीसिलिन, शमश्री लाइफ साइंसेस का मैरोपेनम इंजेक्शन-500, ओरिसन फार्मा की टेल्मीसार्टन, मार्टिन एंड ब्राउन कंपनी की एल्बेंडाजोल शामिल हैं।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 8 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 9 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 9 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 17 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया