एसिडीटी, बीपी और शुगर समेत 47 दवाइयों के सैंपल फेल

सोलन ( हिमाचल प्रदेश)। एसिडीटी, बीपी और शुगर समेत 47 दवाइयों के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं। मार्च माह में जारी ड्रग अलर्ट में इसका खुलासा हुआ है। सीडीएससीओ (सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन) की ओर से देशभर में दवाओं के सैंपल लिए गए थे। इनमें अकेले हिमाचल के 21 सैंपल शामिल हैं। राज्य ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने कहा कि जिन दवा कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं, उनके खिलाफ विभाग की ओर से प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इन कंपनियों को नोटिस भी जारी किए जाएंगे।

इन कंपनियों की दवाइयां मिली फेल

जिन कंपनियों की दवाइयां फेल मिली हैं, उनमें बद्दी के किशनपुरा स्थित मार्टिन एंड ब्राउन की एसिडीटी, अस्थमा, आंखों की जलन व निम्न रक्तचाप की दवा के छह सैंपल फेल हुए हैं। सिरमौर के कालाअंब स्थित एसबीएस बायोटेक कंपनी की मानसिक रोग की पेलो परिडोल , पांवटा साहिब की थ्रीबी हेल्थकेयर कंपनी गले की खराश का प्रेसकप एसपी सिरप शामिल हैं।

इनके अलावा, बद्दी के हेल्थ बायोटेक कंपनी की हृदय में रक्त प्रवाह बढ़ाने की एमिनोफिलाइन व सुन्न करने की दवा बुपीवाकेन, एचजीजीएस हेल्थकेयर कंपनी की ब्लड प्रेशर, कंपाउंड सोडियम लॉकेट, इंफ्यूजन कंपनी के दो सैंपल, कालाअंब की पुष्कर फार्मा कंपनी की दिल के दौरे की दवा फिनाईटोईन, सोलन के सुबाथू स्थित वी लेबोरेट्री कंपनी की फंगल संक्रमण की दवा लाइन जोलिड के नाम भी हैं।

वहीं, बद्दी की विंग्स फार्मा कंपनी की टांसिल की नॉरफ्लोक्सासिन, जी लेबोरेट्री कंपनी की वायरल संक्रमण की अमोक्सीसिलिन, बरोटीवाला की फार्मासिट हेल्थ केयर कंपनी की उच्च रक्तचाप की टेल्मीसार्टन, कालाअंब की ऑरिसन फार्मा कंपनी की उच्च रक्तचाप की दवा टेल्मीसार्टन, कालाअंब की गोमासिस कंपनी की बवासीर की दवा लिग्नोकेन जेल व सिरमौर के शंभुवाला गांव के सनवेट हेल्थ केयर कंपनी की आयरन की कमी की दवा फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज के दो सैंपल फेल हुए हैं।

 

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 12 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 8 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 17 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 17 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 20 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत