ब्यावर (राजस्थान)। नकली दवाओं का लखनऊ में भंडाफोड़ हुआ है। इसके चलते राजस्थान का औषधि नियंत्रण विभाग अलर्ट हो गया है। सूबे में भी ऐसी दवाएं खपाए जाने की आशंका है। इसके चलते ब्यावर में थोक दवा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों से संदिग्ध दवाओं के सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।

निरीक्षण के दौरान टीम ने दवाओं के स्टॉक और रिकॉर्ड की जांच की। अधिकारियों के अनुसार रिपोर्ट आने के बाद ही असलियत स्पष्ट होगी। कुछ दिन पहले लखनऊ में हुई कार्रवाई में ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन, एल्केम, समेत कई नामी कंपनियों के नाम से नकली दवाओं का स्टॉक जब्त हुआ था। इसके बाद अजमेर, ब्यावर सहित प्रदेशभर में निगरानी बढ़ाई गई है। एडीसी मनीष मोदी ने कहा कि अजमेर में थोक दवा विक्रेताओं के यहां जांच की है। फिलहाल कोई संदिग्ध दवा नहीं मिली। नामी कंपनियों के नाम से दवाएं बनाई गई थीं। पैकिंग असली जैसी थी। कई पैकेटों पर स्पेलिंग की गलतियां मिलीं।