रजिस्ट्रेशन समाप्त अस्पताल का संचालन करने पर सील किया

नर्मदापुरम (मप्र)। रजिस्ट्रेशन समाप्त अस्पताल का संचालन करने पर सील कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन समाप्त होने पर भी अवैध रूप से अस्पताल संचालित करने के मामले प्रकाश में आए थे। इनकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नर्मदापुरम में मालखेड़ी रोड पर जिला अस्पताल में पदस्थ एमडी डॉक्टर अंश चुग के भाई के अस्पताल सर्वजन का निरीक्षण किया। जांच में अस्पताल का रजिस्ट्रेशन दो साल पहले ही समाप्त होना पाया गया। अस्पताल अवैध रूप से संचालित हो रहा था।

अस्पताल में आईसीयू और सोनोग्राफी की मशीन भी पाई गई और इनको संचालित करने के भी कोई दस्तावेज अस्पताल संचालक के पास नहीं मिले। दस्तावेज नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।
टीम जब सर्वजन अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंची तो अस्पताल संचालक और परिजन स्वास्थ्य विभाग की टीम से बहस करने लगे। इसके बाद टीम ने पुलिस बुला ली। पुलिस की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीलिंग की कार्रवाई की।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक