मेडिकल स्टोर पर रेड कर सात प्रकार की नशीली दवाएं बरामद की

फिरोजपुर (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर सात प्रकार की नशीली दवाएं बरामद करने का मामला सामने आया है। यह कार्रवाई ड्रग विभाग ने पुलिस को साथ लेकर बस स्टैंड के पास शिव शक्ति मेडिकल स्टोर पर की। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह है मामला

डीएसपी सुखविंदर सिंह और ड्रग इंस्पेक्टर सोनिया गुप्ता ने बताया कि शिव शक्ति मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाइयां बेचने की शिकायत मिली थी। मेडिकल स्टोर की जांच करने से पहले एक व्यक्ति को प्रशिक्षित किया गया और उसे दवा लेने के लिए भेजा गया। जब वह प्रतिबंधित दवा लेकर आया तो छापेमारी की गई।

ड्रग इंस्पेक्टर सोनिया ने बताया कि शिव शक्ति इंटरप्राइजेज पर टैपेंटाडोल की 560 गोलियां और गैबापेंटिन के 140 कैप्सूल मिले। ये दवाएं प्रतिबंधित हैं। मेडिकल स्टोर संचालक इन दवाओं का रिकॉर्ड भी नहीं दिखा पाया। इसके अलावा बस स्टैंड के पास एसबीआई एटीएम के सामने वाली गली में स्थित राजिंदर कुमार के बिना लाइसेंस वाले गोदाम की भी जांच की गई, जहां से 12650 गोलियां और 3960 नशीली कैप्सूल बरामद की गई। टीम ने नशीली दवाएं जब्त की। दवाइयों को जब्त कर तीन दवाओं के सैंपल भी लिए गए हैं।

डीएसपी सिटी सुखविंदर सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक राजिंदर कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 223 और 188 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त