बेंगलुरु (कर्नाटक)। नकली दवा रैकेट पर एसआईटी ने 6 राज्यों में रेड की है। कुल 10 ठिकानों पर छापेमारी की गई। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने रामनगर जिले में सामने आए नकली दवा मामले में कार्रवाई की। कर्नाटक, हरियाणा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना मेंरेड की। तलाशी अभियान में लगभग 80 अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।

बेंगलुरु में मिनर्वा सर्कल में एक फार्मास्युटिकल कंपनी के परिसर में तलाशी ली गई। जांच में कथित तौर पर एक इंटरनेशनल कनेक्शन का पता चला है। इसमें नकली लेबल विदेशों से मंगाए जा रहे थे। यह मामला अगस्त 2026 में सामने आया था। अधिकारियों ने लगभग 5 करोड़ की नकली दवाएं जब्त कीं थी।

कुरुबारा करेनहल्ली में एक फार्महाउस से चल रही अवैध रीपैकेजिंग सुविधा का पता लगाया। घटिया या एक्सपायर हो चुकी दवाएं अलग-अलग राज्यों से मंगाई जाती थीं। इन दवाओं को नई शीशियों में भरकर ब्रांडेड फार्मा का नकली लेबल लगाकर रीपैकेज किया जाता था। फिर बहुत ज्यादा कीमतों पर बेचा जाता था।