कोडीन कफ सिरप की तस्करी का भंडाफोड़, तीन अरेस्ट

मऊगंज (मध्यप्रदेश)। कोडीन कफ सिरप की तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। शाहपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने राजाधौ गांव के पास से 445 बोतल अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद की हेंै। मौके सें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह है मामला

शाहपुर थाना पुलिस को अवैध कफ सिरप की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। बताया गया था कि दो वाहन हनुमना से शाहपुर की ओर अवैध कफ सिरप लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश दी और दो वाहनों को रोककर जाँच की। तलाशी में दो बोरों में रखी कफ सिरप की बोतलें मिलीं। ज़ब्त सामान में 445 कफ सिरप की बोतलें, दो वाहन और तीन एंड्रॉइड मोबाइल शामिल हैं।

ज़ब्त किए सामान की कुल कीमत लगभग 31 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी तस्कर एक्सिस बैंक कर्मचारी शिव प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ शुभम और विक्रांत सिंह गहरवार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी के निर्देशन में की गई। आरोपी शिव प्रताप और अभिषेक दैनिहा में किराए के मकान में रहते थे। वहीं, उनकी मुलाकात विक्रांत से हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 11 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन