नशीले पेंटाज़ोसीन इंजेक्शन की भारी खेप की तस्करी पकड़ी

बारगढ़ (ओडिशा)। नशीले पेंटाज़ोसीन इंजेक्शन की भारी खेप की तस्करी पकड़ी गई है। जि़ले में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विशेष सूचना पर अभियान शुरू किया गया। पदमपुर और पाइकमल को जोडऩे वाले बीजू एक्सप्रेसवे पर निशानी गुड़ी मंदिर के पास एक सफेद एसयूवी को रोका। इस वाहन को मोटरसाइकिल और स्कूटर पर सवार दो व्यक्ति एस्कॉर्ट कर रहे थे।

तलाशी के दौरान, पुलिस ने 2,598 पेंटाजोसिन इंजेक्शन जब्त किए। यह प्रतिबंधित दवा है और इसका अक्सर नशे के रूप में दुरुपयोग किया जाता है। प्रतिबंधित सामग्री के साथ पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एसयूवी, मोटरसाइकिल, स्कूटर और छह मोबाइल फोन भी बरामद किए।

आरोपियों की पहचान कॉलोनीपाड़ा गाँव के उमेश साहू (28), कोटापाड़ा गाँव के मदन बोरिया (35), मालपाड़ा गाँव के सांडा सेठ (27), कॉलोनीपाड़ा गाँव के हुसेन, बनमाल गाँव के सदाचंद्र साहू और टेमरी गाँव के हरेकृष्ण (35) के रूप में हुई है। सभी आरोपी जिले के पाइकमाल इलाके के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस कानूनी कार्रवई में जुटी है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 10 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट