नशीली दवा सप्लाई करने वाला स्टोर संचालक अरेस्ट

मेरठ (उप्र)। नशीली दवा सप्लाई करने वाले स्टोर संचालक को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पंजाब पुलिस ने नशीली दवा सप्लाई में टीपीनगर क्षेत्र स्थित यीशू मेडिकल स्टोर के संचालक हिमांशु को गिरफ्तार किया है।
हिमांशु ने नशीली गोलियों की खेप ले जाने वाली महिला को कॉल किया था और उसी समय पुलिस ने उसे ट्रेस कर लिया।

यह है मामला

संगरूर जिले की सदर थाना पुलिस ने जनवरी में पक्का रोड से नवजेश सिंह उर्फ जस्सी निवासी संगरूर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से नशीली दवाइयों की खेप मिली थी। आरेपी से पूछताछ में पता चला कि एक महिला पंजाब में नवजेश को नशीली दवाइयों की सप्लाई देती थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया।

महिला से पूछताछ के दौरान टीपीनगर स्थित यीशू मेडिकल स्टोर संचालक हिमांशु ने इसी महिला को कॉल किया। कॉल देख पुलिस ने महिला की बात कराई और स्पीकर ऑन कर लिया। हिमांशु ने महिला को बताया कि तुम्हारी दवा तैयार है, ले जाओ। कोड वर्ड में बात होने के बाद कॉल काट दी गई। इसके बाद पंजाब पुलिस की टीम ने दबिश देकर हिमांशु को मौके से गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब ले गए। पता चला है कि हिमांशु नशीली दवाओं को नवजेश के जरिए पंजाब के कई शहरों में सप्लाई करता था।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 11 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक